RPN Singh News: आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. वह कुछ देर में बीजेपी में शामिल होंगे. वह बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी आरपीएन सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से उतारने की तैयारी में है.

आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी भड़क गई है. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उन्हें कायर बता दिया है. श्रीनेत ने कहा कि यह सिद्धांतों की लड़ाई है और कायर लोग इस लड़ाई को नहीं लड़ सकते हैं.



Tags: