सड़क धंसी, जमीन में समाई महिला, वीडियो वायरल

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-07-31 01:41 GMT

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के सबसे व्यस्त और मुख्य मार्ग पर एक बेहद हैरान और डरा देने वाली घटना सामने आई है. शहर के बीचों-बीच स्थित ललताराव पुल के पास अचानक सड़क धंस गई, जिससे पैदल जा रही एक महिला सीधे उस गहरे गड्ढे में समा गई. यह पूरी खौफनाक घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब तेजी से वायरल हो रहा है.

राहत की बात यह रही कि महिला को तुरंत बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है. सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद के अनुसार, जब महिला सड़क से गुजर रही थी, तब तक सड़क पूरी तरह से सामान्य और ठीक दिख रही थी.

लेकिन जैसे ही महिला एक खास स्थान पर पहुंची, अचानक वहां की जमीन धंस गई और एक बड़ा गड्ढा बन गया. महिला को संभलने का एक मौका भी नहीं मिला और वह सीधे गड्ढे के अंदर गिर गई. जिस जगह पर सड़क धंसी, ठीक उसी के नीचे से सीवर लाइन, गैस पाइपलाइन और हाई-टेंशन अंडरग्राउंड बिजली की तारें गुजर रही हैं. यदि गैस लीक या बिजली का करंट फैलता तो कोई भी भयानक त्रासदी हो सकती थी. 

Tags:    

Similar News