सड़क हादसा: पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, दंपती-तीन बच्चों समेत 5 की मौत

4 घायल

Update: 2026-06-11 17:28 GMT
Jharkhand झारखंड। जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुमला-सिमडेगा मार्ग पर अघरमा के पास उस समय हुआ जब एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल नौ लोग सवार थे, जो लोहरदगा से लसिया एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान अघरमा के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और प्रशासन को सूचना दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक दंपती और तीन बच्चों की मौत हुई है, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
इस बीच सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से त्वरित मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। स्थानीय लोगों ने आबी रोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस देर से पहुंची, जिससे घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। फिलहाल इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Tags:    

Similar News