ब्राजील में सड़क हादसा, 15 लोगों की मौत

15 लोगों की मौत

Update: 2026-02-04 01:10 GMT

 Brazil: ब्राजील देश में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई है. हादसा नॉर्थ-ईस्ट ब्राजील में अलागोआस स्टेट के ग्रामीण इलाके में हुआ. 60 श्रद्धालुओं से भरी बस मोड़ काटते हुए सड़क से उतरकर पलट गई. हादसे में बच्चों-महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हुई है. बस पलटते ही कुछ यात्री बस से निकलकर बाहर गिर गए और कुछ बस के नीचे दब गए. बस को क्रेन से सीधा करके घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 15 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

अधिकारियों के अनुसार, बस में करीब 60 लोग सवार थे। यह बस ग्रामीण इलाके से गुजर रही थी, तभी तेज मोड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कई यात्री बस से बाहर गिर गए, जबकि कुछ लोग मलबे के नीचे दब गए. बचाव दल को उन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अलागोआस एविएशन विभाग के निदेशक कर्नल आंद्रे मदीरो ने बताया कि उनकी टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा :“बस मोड़ पर सड़क से उतरकर पलट गई और कई लोग बाहर फेंके गए. कुछ लोग बस के नीचे फंस गए थे। यह बहुत भयानक और असामान्य दुर्घटना थी।” घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इनमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अलागोआस के गवर्नर पाउलो डांटास ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए राज्य में तीन दिन के शोक की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा: “इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

Tags:    

Similar News

null