रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, खुद को मारी गोली

मचा हड़कंप

Update: 2021-11-30 08:32 GMT

दतिया। रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकार खुदकुशी कर ली। गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड जवान की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है। रिटायर्ड जवान के खुदकुशी की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पंडोखर थाना इलाके की यह घटना है।

बताया जा रहा है कि घर में हर दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था, वहीं आज जवान ने खुद को गोली मार ली। जवान ने अपने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार दी। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर PM के लिए भांडेर भेजा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।


Tags:    

Similar News