रेडलाइट एरिया में बेची जा रही लड़की को बचाया, 2 राज्यों की पुलिस का एक्शन

महिला दलाल के हाथों में सौंपा था.

Update: 2023-08-22 12:19 GMT

DEMO PIC 

रांची: यूपी के कुशीनगर में रेडलाइट एरिया में बेची जा रही रांची की एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने मुक्त करा लिया है। लड़की रांची शहर के सुखदेवनगर इलाके की रहने वाली है। उसके पिता ने 13 अगस्त को अपनी बेटी के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले ज्वाला प्रसाद उर्फ अभय कुमार पर संदेह जताया था।
Full View
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर कमरे में बंद कर रखी गई लड़की को भी बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि कुशीनगर के कासिया बाजार में जिस जगह से लड़की को मुक्त कराया गया है, वहां कई अन्य लड़कियां कैद रखी गई थीं। रांची से गई पुलिस टीम के साथ यूपी पुलिस की टीम ने उन लड़कियों को भी मुक्त कराया है।
Full View
रांची की लड़की को रेडलाइट एरिया में बेचने की तैयारी चल रही थी। ज्वाला प्रसाद ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी महिला दलाल के हाथों में सौंप दिया था। रांची के सुखदेवनगर के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि लड़की को गलत हाथों में जाने के पहले ही सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया है।
Full View
Tags:    

Similar News