बिहार में गणतंत्र दिवस की धूम, गांधी मैदान में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
DEMO PIC
पटना (आईएएनएस)| बिहार में गुरुवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। इस मौके पर मुख्य समारोह राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हो रहा है। गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने तिरंगा फहराया। इससे पहले गांधी मैदान पहुंचने पर राज्यपाल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अगवानी की।
राज्यपाल ने ध्वजारोहण से पहले परेड की सलामी ली। राज्यपाल इसके बाद लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है।
गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में बिहार सरकार के 12 विभागों की रंग-बिरंगी और खूबसूरत झांकियां भी निकाली गईं।
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। गांधी मैदान में भी सुरक्षा के तगड़ी व्यवस्था है।