नई दिल्ली:  दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से दी गई 21 तोपों की गूंजदार सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ.

गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया. उन्हें ये सम्मान ISS में 18 दिनों तक रिसर्च के लिए दिया गया है, जो भारत के गगनयान मिशन में अहम साबित होगा.

77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने पर उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने एक्स पर समारोह का वीडियो साझा कर लिखा, 'गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होना मेरे लिए जीवन भर का सम्मान है. एक सफल भारत विश्व को अधिक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है.'

भारत 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में अपनी विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य ताकत का प्रदर्शन करेगा. इसमें नई सैन्य इकाइयों और ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किए गए हथियारों के मॉडल दिखाए जाएंगे. ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष की थीम पर आधारित इस समारोह की अगुवाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी.

Full View

Tags: