कोरोना महामारी के बीच राहत की खबर आ रही है। दरअसल भारतीय खाद्य निगम ने राज्यों / संघ राज्य क्षेत्रों को खाद्यान्न की आपूर्ति शुरू कर दी है। 3 मई तक, 28 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों ने एफसीआई डिपो से अनाज लेना शुरू कर दिया है। वहीं 5.88 एलएमटी खाद्यान्न की आपूर्ति लाभार्थियों को वितरण के लिए दी गई है। भारत सरकार ने इसकी जानकारी दी है। वहीं खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का कार्यान्वयन अगले दो महीने(मई, जून) के लिए शुरू कर दिया है।


Tags: