डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास काम ने पकड़ी रफ़्तार

Update: 2023-09-18 14:28 GMT
जबलपुर। देश भर के रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित करके भव्य और विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रदेश के डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन को पुनर्विकास की योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 132.20 करोड़ की लागत से किया जायेगा, जो अक्टूबर 2024 तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित है। डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन को पुनर्विकास के अंतर्गत स्टेशन के 4860 वर्गमीटर में फ्रंट साइड स्टेशन भवन और 2840 वर्गमीटर में रियर साइड स्टेशन भवन का निर्माण किया जायेगा। स्टेशन पर सभी प्ल्र्फार्मो को जोड़ने वाली 36 मीटर चौड़ा कॉनकोर्स एरिया का निर्माण किया जायेगा। स्टेशन पर टिकट काउन्टर, वीआईपी लाउन्ज, वेटिंग रूम, फ़ुड प्लाजा और क्योस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगी। यहाँ आगमन और प्रस्थान कि अलग अलग व्यवस्था रहेगी। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए 09 लिफ्ट एवं 09 एस्कलेटर का प्रावधान किया गया है। ये पूरा स्टेशन दिब्यांग फ्रेंड्ली होगा तथा पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायेंगे। पर्यावरण सरंक्षण के लिए स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जायेगा और साथ ही सौर ऊर्जा एवं जल सरंक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी।
वर्तमान में स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य में सर्वे और टोपोग्राफी का कार्य कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त फ्रंट स्टेशन और रियर स्टेशन भवन तथा पार्सल स्टेशन भवन के लिए फाउण्डेशन और खुदाई का कार्य कर लिया गया है। इसके साथ ही रिले एवं पैनल रूम का कार्य प्लिंथ लेवल तक कर पूर्ण कर लिया गया और कॉलम कास्टिंग का काम चल रहा है। पुनर्विकसित डकनिया तलाव स्टेशन विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और साथ क्षेत्र का आर्थिक विकास भी करेगा।
वर्तमान डकनिया तलाव स्टेशन की प्रगति:-
• रिले और पैनल रूम –
1. लिंटेल लेवल तक कंक्रीट कास्टिंग का काम पूरा हो गया है।
2. लिंटेल के ऊपर कॉलम का काम प्रगति पर है।
• इलेक्ट्रिक सब स्टेशन -
1. लिंटेल लेवल तक कंक्रीट कास्टिंग का काम पूरा हो गया है।
2. लिंटेल के ऊपर कॉलम का काम प्रगति पर है।
• फ्रंट स्टेशन बिल्डिंग -
1. नींव खुदाई का काम पूरा हुआ।
2. पीसीसी, फुटिंग कास्टिंग का कार्य प्रगति पर है।
3. कॉलम निर्माण एवं कंक्रीटिंग का कार्य प्रगति पर है।
• रियर स्टेशन -
1. नींव की खुदाई, पीसीसी का काम पूरा।
2. फ़ुटिंग कास्टिंग प्रगति पर है।
3. कॉलम निर्माण एवं कंक्रीटिंग का कार्य प्रगति पर है।
• प्लेटफार्म नंबर 1ए - 1. नए प्लेटफार्म के लिए मिट्टी का कार्य प्रगति पर है।
• पार्सल कार्यालय -
1. नींव खुदाई का काम पूरा हुआ।
2. पीसीसी का कार्य प्रगति पर है।
डकनिया तलाव स्टेशनों को पुनर्विकसित करते समय स्टेशन डिजाइन के मानक तत्वों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->