RCB ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनी IPL चैम्पियन

IPL 2026

Update: 2026-05-31 18:22 GMT
Delhi दिल्ली: आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने 12 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया।
गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन का स्कोर खड़ा किया, लेकिन RCB के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। इसके बाद बल्लेबाजी में टीम ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। Royal Challengers Bengaluru की ओर से विराट कोहली और रसिख सलाम जीत के प्रमुख हीरो साबित हुए। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने टीम को दबाव वाले फाइनल में मजबूती दी और जीत की राह आसान की।
इस जीत के साथ RCB ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले टीम ने IPL 2025 का खिताब जीता था, जो उसका पहला आईपीएल टाइटल था। अब RCB उन चुनिंदा टीमों की सूची में शामिल हो गई है जिन्होंने लगातार दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।
इस उपलब्धि से RCB ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी दिग्गज टीमों के क्लब में जगह बना ली है, जिन्होंने पहले लगातार दो सीजन में खिताब जीते हैं। फाइनल में टीम के संतुलित प्रदर्शन और रणनीतिक गेंदबाजी ने जीत की नींव रखी, जिससे RCB ने एक बार फिर आईपीएल में अपना दबदबा साबित कर दिया।
Tags:    

Similar News