राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट (Rajasthan RBSE 12th Result 2025 Live Updates) डेट की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड की ओर से 12th क्लास का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज 25 से 28 मई के बीच जारी किया जायेगा। नतीजे जारी होते ही स्टूडेंट्स एवं उनके अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं एसएमएस से नतीजे चेक कर सकेंगे।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट X पर रिजल्ट जारी होने की डेट की घोषणा कर दी गई है। RBSE की ओर से X पर किये गए ट्वीट के मुताबिक Rajasthan Board 12th Result 2025 25 से 28 मई 2025 के बीच किसी भी दिन जारी कर दिया आएगा। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष एवं अन्य उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में जारी किया जायेगा।
रिजल्ट के साथ ही स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स) के अनुसार टॉपर्स लिस्ट, पास पर्सेंटेज, लड़के और लड़कियों के प्रदर्शन सहित अन्य डिटेल भी साझा की जाएगी।