ताइवान की महिला के साथ रेप, कही यह बात

Update: 2022-07-25 09:23 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गुरुग्राम: ताइवान की 53 वर्षीय एक महिला से शादी का झांसा देकर बार-बार बलात्कार करने के आरोप में 29 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महिला 2017 से गुरुग्राम में रह रही है और एक एनजीओ के लिए काम करती है। वहीं रवींद्र विश्वकर्मा नाम का आरोपी एक निजी क्लिनिक में काम करता है। पुलिस ने बताया कि दोनों करीब छह महीने पहले एक-दूसरे के संपर्क में आए थे।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह सेक्टर 52 में एक पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी। शिकायत में महिला ने कहा, 'हम पहली बार फरवरी में मिले थे और उसने (आरोपी ने) मुझसे बात करना शुरू किया। वह मुझे रोज गुड मॉर्निंग विश करते थे। एक दिन उसने मुझे कॉफी के लिए ऑफर किया। इसके बाद हम दोनों एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। इसके बाद उसने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया। मुझे उससे प्यार हो गया था इसलिए मैंने उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।'
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झूठा वादा करके उसकी सहमति के बिना उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया, और आखिर में वह अपने वादे से मुकर गया और उसने पीड़िता का नंबर ब्ल़ॉक कर दिया। सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत ने कहा कि विश्वकर्मा के खिलाफ सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
चंद्रकांत ने कहा, 'आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है।' पुलिस ने बताया कि जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Tags:    

Similar News

-->