स्कूल वैन में रेप, दरिंदा फरार

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-07-30 01:45 GMT

यूपी। कानपुर देहात से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक स्कूल प्रबंधक ने कक्षा दो की छात्रा के साथ वैन में घिनौनी हरकत की। वैन में अश्लीलता की और निजी अंग में चोट पहुंचाई। साथ ही किसी को बताने पर मारने की धमकी भी दी। उधर, बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये मामला रनियां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। कक्षा दो की छात्रा अपने भाई के साथ रनियां-मैथा मार्ग पर परसौली चौराहे के पास स्थित महात्मा बुद्ध आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने जाती है। स्कूल प्रबंधक रघुवीर कुशवाहा खुद अपनी वैन से बच्चों को लाने व भेजने का काम करता है।

सोमवार को बच्ची का भाई स्कूल नहीं गया था। पिता के मुताबिक छुट्टी के बाद बच्ची जब घर पहुंची तो वह गुमसुम थी। कुछ देर बाद उसे बुखार भी आ गया। बच्ची से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कई बच्चों के साथ वैन से घर आ रही थी। जब वह अकेले बची तो प्रबंधक ने उसके साथ अश्लीलता की और निजी अंग में चोट पहुंचाई। इसके बाद मंगलवार को रनियां थाने पहुंचकर उन्होंने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी।


Tags:    

Similar News

null