शंकरगढ़ के राम आर्य वाटिका में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम

बड़ी खबर

Update: 2023-08-29 14:09 GMT
प्रयागराज। शंकरगढ़ के राम वाटिका में रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इस आयोजन में सहप्रान्त संघ चालक लाल बिहारी ने धर्म ध्वजा को रक्षा सूत्र बांधा। सहप्रान्त संघ चालक जी ने कहा कि वैसे तो राखी का यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है, पर सामाजिक रूप से यह पर्व समाज के हर वर्ग को एकता के सूत्र में जोड़ता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा और प्रेम से जुड़ा यह धागा पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी रक्षा बंधन उत्सव के मौके पर पूरे समाज को एक करने की कोशिश में लगा हुआ है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को आहवाहन करते हुए कहा कि लोग रक्षा के इस बंधन का महत्व समझें, इसमें प्रेम और सुरक्षा की भावना अंतर्निहित है। इसमें एक दूसरे की रक्षा का व्रत है।
यह हिन्दू धर्म और समाज की एकता का प्रतीक भी है। हम हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिये आगे भी कार्य करते रहेंगे। आज लोगों के बीच आपसी प्रेम और एकता का भाव कम होना चिंतन का विषय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा कमलाकर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनय प्रताप सिंह ने किया। रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने एक दूसरे को रक्षासूत्र बाँधा।इस मौके पर जिला संघ चालक सुरेंद्र नाथ पांडेय, जिला प्रचारक यमुनापार आलोक जी, जिला संपर्क प्रमुख मुकेश जी, जिला सह कार्यवाह अभिषेक जी,शिवेंद्र जी, खंड संघ चालक सूर्य कांत शुक्ला, खंड कार्यवाह दिवाकर जी,सह खंड चालक राजेश केसरवानी, खंड प्रचार प्रमुख आलोक गुप्ता, संतोष त्रिपाठी, अजय केसरवानी, पीसी मिश्रा, निखिल केसरवानी, राजेन्द्र केसरवानी, रजत कुमार,गुड्डू केसरवानी, मसुरिया दीन वर्मा, उमा वर्मा, विवेक शुक्ला समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->