राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की अमित शाह से अहम मुलाकात

नक्सलवाद के खिलाफ ‘मिशन शांति’ पर केंद्र की रणनीति पर बात

Update: 2026-05-12 17:33 GMT
Delhi दिल्ली। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात को आत्मीय और प्रेरणादायी बताया गया।
बैठक में बस्तर क्षेत्र में “मिशन शांति” को लेकर केंद्र सरकार की रणनीति और उसके सकारात्मक परिणामों पर विशेष चर्चा हुई। लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के नए अवसर बन रहे हैं। सांसद ने अमित शाह को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की राजनीतिक सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व और संगठन की मजबूती का परिणाम बताया।
लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर भी आभार व्यक्त किया और इसे पार्टी की कार्यकर्ता आधारित कार्यसंस्कृति का उदाहरण बताया। बैठक में छत्तीसगढ़ की विभिन्न विकास योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों के हित और आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर भी चर्चा हुई। अमित शाह ने जनसेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
Tags:    

Similar News