Rajsamand शिक्षकों ने खुद के खर्चे से तैयार किया डिजिटल क्लासरूम

Update: 2024-08-03 12:27 GMT
Rajsamand. राजसमंद। अब हमारे सरकारी स्कूल भी निजी से कम नहीं है। यहां के स्कूल भी स्मार्ट है साथ ही बच्चे भी स्मार्ट हैं। सरकारी स्कूलों में तकनीकी समावेश के साथ जिले के स्कूल भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक सरकारी स्कूल है राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गचालों का गुडा। जहां प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चे हाइटेक अध्ययन कर रहे हैं। इस स्कूल में सबसे खास बात ये है कि यहां कार्यरत शिक्षकों ने खुद के खर्चे के दो क्लासरूम डिजिटल के रूप में विकसित किए हैं। जिसके माध्यम से बच्चे अध्ययन करते हैं। इन क्लासों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ देश-दुनिया की जानकारी तक दी जाती है। इसमें भी खास बात ये है कि अगर किसी विषय वस्तु पर बच्चों से चर्चा करें तो स्कूल में लगे कंप्यूटर पर खुद सर्च कर जानकारी पढ़ लेते हैं। शिक्षकों की मानें तो ये गांव ऐसा है जहां पर एक भी व्यक्ति सरकारी सेवा में नहीं है। जानकारी के अनुसार गचलों का गुड़ा में स्थित ये स्कूल 1965 में प्राथमिक बना था। इसके बाद इस विद्यालय को 2008 में क्रमोन्नत कर उच्च प्राथमिक विद्यालय बना दिया गया। इस विद्यालय में वर्तमान में 115 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। जिनमें सर्वाधिक
छात्राएं 60 और 55 छात्र हैं।

यहां विशेष बात ये है कि यदि कभी कोई शिक्षक किसी कारणवश नहीं आ पाते हैं तो बच्चे स्वयं ही मोबाइल से कप्यूटर को जोड़ लेते हैं। इसके बाद मोबाइल से जिस विषय को पढ़ना होता है। उसको सर्च कर लेते हैं। इसके बाद वे क्लास में बैठकर अध्ययन कर लेते हैं। यही नहीं एक डिजिटल क्लासरूम प्राथमिक कक्षा व दूसरा डिजिटल क्लासरूम उप्रावि के बच्चों के लिए हैं। प्राथमिक के बच्चों को भी स्क्रीन के माध्यम से प्रारंभिक जानकारियां दी जाती है। जिससे बच्चे बेहद ही रुचि लेकर पढ़ रहे हैं। दरअसल इन कप्यूटरों में कक्षा के हिसाब से पाठ्यक्रम अपलोड़ किए हुए हैं। जिससे चित्र के माध्यम से बच्चे जल्द ही जानकारी पकड़ लेते हैं।इस विद्यालय को स्टाफ के सहयोग से ही विकसित किया गया है। दो डिजिटल क्लासरूम भी स्टाफ के सहयोग से ही तैयार किए गए हैं। इसमें सरकारी स्तर पर किसी का सहयोग नहीं है। बच्चे अब इतने समझदार हो गए हैं कि यदि कोई टीचर नहीं भी आता है तो वे खुद मोबाइल से कप्यूटर को जोड़कर अपने विषय से संबंधित पाठ निकाल लेते हैं और पढ़ते हैं। इस स्कूल को और हाइटेक बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
Tags:    

Similar News

-->