राजनाथ ने फ्रांसीसी रक्षा कंपनियों के सीईओ से की वार्ता, भारतीय समुदाय से मिले

Update: 2023-10-11 16:30 GMT
नई दिल्ली। फ्रांस की यात्रा पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को पेरिस में फ्रांसीसी रक्षा कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। दो देशों के दौरे के दूसरे और अंतिम चरण के दौरान उन्होंने फ्रांस के पास गेनेविलियर्स में सफरान इंजन डिवीजन के अनुसंधान एवं विकास केंद्र का दौरा करके एयरो-इंजन प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी ली। रक्षा मंत्री ने पिछले नौ वर्षों में भारत में हासिल की गई जबरदस्त प्रगति के बारे में बात की, जिसका भारतीय समुदाय ने दिल से समर्थन किया।
पेरिस पहुंचने पर सफरान कंपनी के वैश्विक सीईओ ओलिवर एंड्रीज ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया और अपनी टीम के साथ उन्हें विस्तृत जानकारी दी। सफरान ने पारस्परिक रूप से सहमत संयुक्त परियोजनाओं पर अपने समकक्षों के साथ काम करके भारतीय विकास की कहानी का हिस्सा बनने में रुचि व्यक्त की। रक्षा मंत्री के साथ वार्ता में सफरान कंपनी के वैश्विक सीईओ ओलिवर एंड्रीज के अलावा द डसॉल्ट कंपनी के सीईओ एरिक ट्रैपियर, नेवल ग्रुप के सीईओ पियरे एरिक पॉमलेट, एयरबस के सीईओ गिलाउम फ़ौरी उपस्थित थे।
राजनाथ सिंह ने सीईओ के साथ बैठक में भारत में सह-विकास और सह-उत्पादन के फायदों पर प्रकाश डाला, जिसमें तीसरे देशों को निर्यात की संभावनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने भारतीय बाजार के बड़े, कुशल मानव संसाधन आधार, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और एक मजबूत कानूनी वास्तुकला जैसे अंतर्निहित लाभों को रेखांकित किया। राजनाथ सिंह ने फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ 5वीं वार्षिक रक्षा वार्ता की। रक्षा मंत्री 10 अक्टूबर की देर रात पेरिस पहुंचे और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। इंडिया हाउस में विशाल भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने रक्षा निर्यात में वृद्धि, रक्षा उपकरणों के स्वदेशी उत्पादन में वृद्धि, भारत में सह-विकास और सह-उत्पादन पर ठोस प्रयास और भारत की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। रक्षा मंत्री ने पिछले नौ वर्षों में भारत में हासिल की गई जबरदस्त प्रगति के बारे में बात की, जिसका भारतीय समुदाय ने दिल से समर्थन किया।
Tags:    

Similar News