अलीगढ़। दिल्ली से पटना जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया. ट्रेन उस वक्त अलीगढ़ से गुजर रही थी. वहीं ट्रेन को रोका गया और जांच की गई. जांच में कुछ नहीं मिलने के बाद करीब 31 मिनट बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया.

अलीगढ़ आरपीएफ के कमांडिंग ऑफिसर गुलजार सिंह का इसपर बयान भी आया है. उन्होंने कहा, 'तेजस राजधानी ट्रेन दिल्ली से पटना जा रही थी. हमें दिल्ली कंट्रोल रूम से ट्रेन में बम की धमकी की सूचना मिली. सूचना मिलते ही हमारी पूरी बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) टीम, स्थानीय पुलिस, एसएचओ, नागरिक अधिकारी, हमारे डॉग स्क्वाड, अग्निशमन अधिकारी और यहां के मंडल अधिकारियों ने ट्रेन की जांच की. कुछ भी नहीं मिला. ट्रेन को 31 मिनट के लिए रोका गया. अब ट्रेन को आगे जाने की अनुमति दे दी गई है.'

बता दें कि Tejas Rajdhani दरअसल Rajdhani Express का ही अपग्रेडेड वर्जन है. इसमें बेहतर इंटीरियर, आधुनिक LED डिस्प्ले और ऑटोमैटिक दरवाजे जैसी सुविधाएं हैं.


Tags: