राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश

सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए जांच के आदेश, पीएम मोदी का दौरा स्थगित

Update: 2026-04-20 15:57 GMT
Rajasthan राजस्थान: पचपदरा स्थित HPCL Rajasthan Refinery Limited (एचआरआरएल) में सोमवार को आग लगने की घटना से प्रशासन और सरकार अलर्ट मोड में आ गए हैं। इस घटना को मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Ministry of Petroleum and Natural Gas के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कहा कि घटना की जानकारी उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और रिफाइनरी प्रबंधन से ली है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।
इस बीच सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi का 21 अप्रैल को प्रस्तावित रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मंत्रालय ने जानकारी दी कि आग क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) के पास लगी थी, जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया।
राज्य के मुख्य सचिव V. Srinivas ने इस घटना को “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि रिफाइनरी के इंजीनियरों और टीम की तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही मंगलवार को मुख्यमंत्री का पचपदरा रिफाइनरी दौरा प्रस्तावित है, जहां वे स्थिति का जायजा लेंगे। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
Tags:    

Similar News