राज ठाकरे की मेगा रैली आज

Update: 2022-05-01 02:45 GMT

मुंबई: आज महाराष्ट्र का 62वां स्थापना दिवस है। आज राज्य की सियासत गरमाने वाली है। विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा राज्य भर में कई कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रविवार दोपहर मराठी दैनिक लोकसत्ता द्वारा आयोजित एक आभासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे औरंगाबाद में अपनी बहुप्रतीक्षित रैली को संबोधित करेंगे।

विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस मुंबई के सोमैया मैदान में एक 'बूस्टर डोज' रैली करने वाले हैं, जिसे नगर निकायों के आगामी चुनावों के लिए अभियान के शुभारंभ के रूप में देखा जा रहा है।
वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख और डॉ बीआर अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने "राज्य में माहौल को सांप्रदायिक बनाने के प्रयासों का विरोध" करने के लिए राज्य भर में शांति मार्च की घोषणा की है। मार्च में मराठी साहित्य, रंगमंच और सामाजिक हलकों की कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने इस महीने की शुरुआत में अज़ान के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार को 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिा था। ऐसा नहीं करने पर मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पाठ करने की बात उन्होंने कही है।

Tags:    

Similar News

-->