मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई कथित गोलीबारी की घटना को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में कानून तो मौजूद हैं, लेकिन व्यवस्था की कमी दिखाई देती है। साथ ही उन्होंने पुलिस पर भरोसा जताते हुए उसे स्वतंत्र रूप से काम करने देने की बात कही।
भाजपा का जिक्र कर राज ठाकरे ने उठाए सवाल
राज ठाकरे ने कहा, "सोचिए, अगर यही स्थिति भाजपा के खिलाफ हुई होती, तो भाजपा क्या करती? उन हमलावरों की तो पिटाई कर दी जाती। उन्होंने इस बयान के जरिए घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि ऐसी गंभीर घटनाओं से निपटने के लिए कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की जरूरत है।
पुलिस को काम करने की छूट देने की मांग
मनसे प्रमुख ने कहा कि उन्हें पुलिस की कार्यक्षमता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने पुलिस को काम करने के लिए पर्याप्त छूट देने की आवश्यकता बताई। राज ठाकरे ने कहा कि देश में कानून होने के बावजूद व्यवस्था को लेकर कई सवाल बने हुए हैं। उनका कहना था कि पुलिस को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए स्वतंत्र वातावरण मिलना चाहिए।