रायपुर: आज पानी की सप्लाई बंद, शाम 6 बजे तक रहेगी प्रभावित

Update: 2022-01-28 03:16 GMT

रायपुर। राजधानी में आज पानी को लेकर समस्या बढ़ सकती है। नगर निगम ने मेंटेनेंस कार्य के चलते 10 घंटे का शटडाउन का ऐलान किया है। इस वजह से सुबह 8 से शाम 6 बजे तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इंटेकवेल की मेन सप्लाई लाइन में मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के 33 टंकियों में पानी की सप्लाई बंद हो गई है। वहीं 80 और 150 MLD इंटेकवेल रॉ वाटर इंटर कनेक्शन पाईपलाईन की भी मरम्मत की जाएगी। फिलहाल मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम 6 बजे के बाद पानी की सप्लाई शुरू हो सकती है।

शहर के इन प्रमुख क्षेत्रों पर पड़ेगा असर-

डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर,

खमतराई, भनपुरी, श्यामनगर, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी. डी. नगर

ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर समेत कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई बंद


Tags:    

Similar News