RAIPUR IPL 2026 MI VS RCB : मुंबई को सातवां झटका

मैच

Update: 2026-05-10 15:47 GMT
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: रायपुर में खेले जा रहे IPL 2026 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) को 19 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन पर रोक दिया है। 18वें ओवर में Bhuvneshwar Kumar ने टिलक वर्मा का अहम विकेट लिया था, वहीं अब 19वें ओवर में Josh Hazlewood ने मुंबई को एक और बड़ा झटका दे दिया।
हेजलवुड ने ओवर की पांचवीं गेंद पर Raj Bawa को आउट किया। लो फुल टॉस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में राज बावा गेंद को सही टाइम नहीं कर सके और कैच सीधे कप्तान Rajat Patidar के हाथों में चला गया। बावा ने 14 गेंदों में 16 रन बनाए। इससे पहले हेजलवुड की तेज बाउंसर राज बावा के हेलमेट पर भी लगी थी, जिसके बाद मैदान पर फिजियो को आना पड़ा। हालांकि जांच के बाद बल्लेबाज ने खेल जारी रखा।
मुंबई की पारी अब पूरी तरह निचले क्रम पर आ गई है। Corbin Bosch क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि Deepak Chahar नए बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे हैं। RCB के गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में रन गति पर अच्छी तरह लगाम लगाई है। खासतौर पर भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की सटीक गेंदबाजी ने मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका है। साथ ही, भुवनेश्वर कुमार इस सीजन IPL में 6 बार तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, जो एक बड़ा रिकॉर्ड है।
Tags:    

Similar News