राहुल गांधी की 3 जनवरी को पंजाब में होने वाली रैलियां रद्द

Update: 2021-12-30 04:18 GMT

नई दिल्ली: पंजाब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तीन जनवरी को होने वाली रैलियां रद्द कर दी गई हैं पांच राज्यों में चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को इटली पहुंच गए। वहीं राहुल गांधी की विदेश यात्रा की खबरों पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा और उसके मीडिया मित्रों को अनावश्यक रूप से अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। राहुल गांधी निजी दौरे पर हैं।

चुनावी मौसम में इटली पहुंचे राहुल गांधी
बताया जाता है कि वह संक्षिप्त यात्रा पर गए हैं। उन्होंने बुधवार तड़के चार बजे कतर एयरवेज के विमान से इटली के लिए उड़ान भरी। जानकारी के अनुसार, राहुल अभी कुछ दिनों तक बाहर ही रहेंगे।
इस बीच कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि राहुल संक्षिप्त यात्रा पर हैं और भाजपा व उसके मीडिया मित्रों को अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। दरअसल कई अहम मौके पर विदेश जाने को लेकर राहुल पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।

Tags:    

Similar News

-->