नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। X पोस्ट में उन्होंने सूर्य उपासना के इस महापर्व पर सभी के जीवन में प्रकाश और नई ऊर्जा आने की कामना की।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, “आप सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।” उन्होंने आगे कामना की कि सूर्य उपासना का यह महापर्व सभी के जीवन को आलोकित करे और नई ऊर्जा लेकर आए।
अपने शुभकामना संदेश के साथ राहुल गांधी ने छठ पूजा से जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में जलाशय के किनारे सजे पूजा के सूप, फल, कलश और जलते दीपक दिखाई दे रहे हैं। इस पर ‘छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं’ संदेश भी लिखा है।
Tags: