ऑपरेशन सिंदूर, राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

Update: 2025-05-11 07:56 GMT

नई दिल्लीभारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए 10 मई की शाम सीजफायर की घोषणा की गई. इसके बाद भी बॉर्डर से सटे कई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला किया जा रहा है. इसी बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है.

विपक्ष की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाने को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी है. उन्होंने लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी, मैं विपक्ष के सर्वसम्मति से किए गए अनुरोध को दोहराता हूं कि संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाए.
चिट्ठी में राहुल ने आगे लिखा है कि लोगों और उनके प्रतिनिधियों के लिए पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और आज के युद्ध विराम पर चर्चा करना बहुत जरूरी है, जिसकी घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने की थी. यह आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प को प्रदर्शित करने का भी एक अवसर होगा. मुझे विश्वास है कि आप इस मांग पर गंभीरता से और तेज़ी से विचार करेंगे.
सीजफायर के बाद से ही विपक्ष के नेता संसद के विशेष सत्र की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इसको लेकर पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी. विपक्ष का कहना है कि सीजफायर की घोषणा होने के बाद इस पर सामूहिक रूप से चर्चा होना बहुत जरूरी है.
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास चल रही हाई लेवल मीटिंग खत्म हो गई है. मीटिंग में रक्षा मंत्री, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख ने मौजूदा स्थिति को लेकर पीएम मोदी को जानकारी दी.

 

 

भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान
सीजफायर के बीच भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान सामने आया है. इंडियन एयरफोर्स का कहना है कि ऑपरेशन अभी भी जारी है. आने वाले वक्त में इसको लेकर जानकारी दी जाएगी. वायुसेना ने ये जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है.
इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पर ऑपरेशन जारी रखने की जानकारी देते हुए लिखा, 'भारतीय वायु सेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने निर्धारित कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए. क्योंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए सही वक्त पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.'
साथ ही इंडियन एयरफोर्स ने सभी अटकलें लगाने और अनवेरीफाइड जानकारी प्रसारित करने से बचने की अपील की है.
दरअसल, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना ने मिलकर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थापित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. इसके जवाब में बौखलाए पाकिस्तान में एलओसी पर भीषण गोलीबारी की और शाम को ड्रोन अटैक किया. हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम में सभी पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया था. इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान पर कई हमले किए, जिनमें पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है.
वहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कई देशों की मदद सीजफायर पर सहमति बनी, लेकिन कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए, भारत पर ड्रोन से अटैक किया और गोलीबारी की.
इसके इतर दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर एक हाई लेवल मीटिंग हुई, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजीत डोभाल, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख पीएम नरेंद्र मोदी को मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी.
Tags:    

Similar News

null