ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राहुल गांधी...देशभर में मॉक ड्रिल जारी, लेटेस्ट अपडेट पढ़ें
देखें वीडियो.
Operation Sindoor: 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हुए बर्बर पाकिस्तानी आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत दुश्मन देश के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मीडिया से बातचीत की है. इस दौरान खड़गे ने कहा कि सेना की बहादुरी को सलाम करता हूं, हम आर्मी और सरकार के साथ हैं.
भारतीय वायु सेना ने बहावलपुर स्थित आतंकी ठिकाने पर सटीक हमला किया है, जिससे इमारत पूरी तरह तबाह हो गई है. यह हमला जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर किया गया, जो 15 एकड़ में फैला हुआ था और 2019 के पुलवामा हमले की योजना यहीं बनी थी. इस हमले को पुलवामा, उरी और 26/11 का बदला बताया जा रहा है.
भारत ने आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में कई कैंप ध्वस्त कर दिए. इस ऑपरेशन में जैश सरगना मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिसके बाद मसूद अजहर के हवाले से कहा गया, "मैं भी मर जाता तो अच्छा था." अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा पाकिस्तान पर दबाव बनाने की संभावना है, जबकि भारत किसी भी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है.
देशभर में मॉक ड्रिल
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले और मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना की ओर से आंतकियों के ठिकाने पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद गृह मंत्रालय आज देशभर के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल (Mock Drill In India) करवा रहा है. कुछ राज्यों में ड्रिल 4 बजे होगी तो कुछ राज्यों में ये सात बजे होगा.
इस अभ्यास का मकसद है आपातकालीन हालात में तैयारियों को परखना और मजबूत करना. इसमें हवाई हमले की चेतावनी देने वाली सायरन, बंकरों और खाइयों को फिर से तैयार करना, और क्रैश-ब्लैकआउट प्रोटोकॉल की जांच शामिल है. इसके अलावा, निकासी की प्रक्रिया, आश्रय स्थलों की तैयारियां, और संचार व्यवस्था को भी परखा जाएगा.