नई दिल्ली: राहुल गांधी 26 तारीख को मणिपुर के एक दिवसीय दौरे पर जा सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, दौरे के दौरान वह सबसे पहले इंफाल जाएंगे, जहां विस्थापित लोगों और उन परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है. इसके बाद राहुल गांधी चुराचांदपुर जाएंगे. यहां वह संघर्ष से प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे. बताया जा रहा है कि उनका यह दौरा एक ही दिन का होगा.
Tags: