नए CEC के चयन की बैठक के लिए PM आवास पहुंचे राहुल गांधी-अमित शाह

देखें VIDEO...

Update: 2025-02-17 13:01 GMT
New Delhi. नई दिल्ली। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति होनी है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद रहे. ये बैठक साउथ ब्लॉक में हुई. बता दें कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय चयन समिति बनी है.पहले सीईसी की नियुक्ति वरिष्ठता के आधार पर होती थी. उनके बाद ज्ञानेश कुमार सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त हैं. मगर, नए प्रावधानों के तहत चयन समिति बहुमत या सर्वसम्मति से निर्वाचन आयुक्त का चयन करेगी.



Tags:    

Similar News