राहुल-अखिलेश और प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में! सामने आईं पहली तस्वीरें
अखिलेश यादव भी पुलिस कार्रवाई का शिकार
Delhi दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में शामिल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी पुलिस ने उनके सांसदों के साथ हिरासत में लिया।
#WATCH दिल्ली | दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "वे कायर हैं। वे डरे हुए हैं। हम उनसे नहीं डरते। वे हमसे डरते हैं।" pic.twitter.com/AL1wIYZEul
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
कांग्रेस का यह प्रदर्शन छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में आयोजित किया गया था। पार्टी का आरोप है कि सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही तथा उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए कार्रवाई की। पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा टीम को हिरासत में लिया गया, फिर दोनों नेताओं को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया।
प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के दौरान कुछ देर तक पुलिस और उनके बीच खींचतान की स्थिति बनी रही। वह पुलिस बस में चढ़ने से इनकार करती रहीं, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें बस में बैठाया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार विपक्ष से डर गई है और लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता और छात्रों के मुद्दों को उठाना जारी रखेगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा कारणों से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।