मेरठ से जोशीमठ पहुंची आरएएफ की टीम

बड़ी खबर

Update: 2023-02-04 16:23 GMT
जोशीमठ। जोशीमठ में शनिवार को भूधंसाव क्षेत्र का निरिक्षण कर व क्षेत्र की जनाकारी प्राप्त करने के साथ ही प्रभावित लोगों से जन संपर्क करने के उद्देश्य से रैपिड एक्शन फोर्स की एक टीम यहां पहुंची। टीम 10 फरवरी तक जोशीमठ में रहेगी। इसमें 60 जवान मौजूद हैं। भारत सरकार की ओर से रैपिड एक्शन फार्स की एक टीम को जोशीमठ आपदा प्रभावित क्षेत्र की जानकारी जुटाने के लिए भेजा गया है। रैपिड एक्शन फार्स के उप कमांडेंट मुकेश कुमार का कहना है कि उनकी एक टीम जोशीमठ पहुंची है।
जो प्रभावित क्षेत्रों का निरिक्षण कर जानकारी जुटाने के साथ ही नुकशान की जानकारी प्राप्त करना, लोक प्रशासन के साथ आगे के प्लान जानने के लिए टीम यहां पहुंची है। इस दौरान टीम जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी। उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र का डाटा तैयार किया जाएगा। भविष्य में इस तरह के आगे कोई घटना होती है तो हमारे पास डाटा पहले से ही रहेगा। इस पूरी जानकारी को भविष्य में उपयोग कर सकते हैं। शनिवार से इस अभियान की शुरुआत हो गई है जो 10 फरवरी तक चलेगा।
Tags:    

Similar News