पंजाब में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. ऐसे में पंजाब पुलिस खुद खाना तैयार कर उसे कोरोना मरीज़ों के घर पहुंचा रही है. डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह ने कहा कि यहां उन कोरोना मरीज़ों के लिए खाना तैयार किया जा रहा है जिनके पास खाने का कोई जरिया नहीं है. जिस कोरोना मरीज़ को खाने की जरूरत है वो 112 या 181 हेल्पलाइन पर फोन कर सकता है.


Tags: