नई दिल्ली: अमृतसर ईस्ट में AAP का उलटफेर देखने को मिल रहा है. यहां नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया पीछे चल रहे हैं. आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत को पहले राउंड में 1500, बिक्रम सिंह मजीठिया को 1067, नवजोत सिंह सिद्धू को 949 वोट.

क्या कहते हैं चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान
चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में पंजाब में भाजपा-2, आम आदमी पार्टी-6 और शिरोमणि अकाली दल-2 और 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है.
कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे
पहले राउंड में पटियाला से आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली कैप्टन अमरिंदर सिंह से 3300 वोटो से आगे चल रहे हैं. यहां से कांग्रेस ने विष्णु शर्मा को उम्मीदवार बनाया है.

Tags: