प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

बड़ी खबर

Update: 2023-07-21 18:35 GMT
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत 5 लोगों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें आशुतोष शाही और उनके निजी गार्ड की मौत हो गई है। बता दें कि फायरिंग में कुल 5 लोगों को गोली लगने की खबर है। प्राप्त जानकारी अनुसार आशुतोष शाही नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी हाई स्कूल चंद वारा के पास अपने वकील के घर पर थे, उसी वक्त घर पर चढ़ कर बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। आशुतोष शाही के वकील को भी गोली लगने की सूचना है। जानकारी मिल रही है कि हमला इतना आनन फानन में हुआ कि आशुतोष शाही के बॉडीगार्ड संभल नहीं पाए और हमलावरों ने दोनों बॉडीगार्ड को भी गोली मार दिया।
गोलीबारी की इस घटना में आशुतोष शाही की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक बॉडीगार्ड ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक बॉडीगार्ड की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिवक्ता समेत दो अन्य निजी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के पीछे जमीन विवाद का ही कारण माना जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि पूर्व महापौर समीर कुमार की मौत के मामले में आशुतोष शाही आरोपित थे। इनकी भी हत्या वहीं की गई है, जहां समीर कुमार की हुई थी। मारवाड़ी हाई स्कूल के नजदीक यह घटना हुई। जानकारी अनुसार आशुतोष शाही जमीन के कारोबार से जुड़े थे। उन्‍होंने पिछले विधानसभा चुनाव में नामांकन भी किया था। नामांकन अवैध होने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ पाए थे।
मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर आशुतोष शाही की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी स्कूल के ठीक सामने डॉलर वकील के घर पर हुई है।दो बाइक सवार चार अपराधियों ने घर पर चढकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी ,जिसमें शहर के जाने-माने प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गई, जबकि तीन लोग गोली लगने से घायल है। जिनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि इससे पूर्व भी इस घटनास्थल के महज 50 मीटर की दूरी पर मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूत्रों की मानें तो अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियार का प्रयोग किया है। वही गोली बारी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है । गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर डीएसपी टाउन राघव दयाल, सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->