छात्र को आतंकवादी बोलने वाला प्रोफेसर सस्पेंड

वायरल हो रहा था वीडियो

Update: 2022-11-28 11:52 GMT

सोर्स न्यूज़    - आज तक  

दिल्ली। एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर का छात्र को आतंकवादी बोलना भारी पड़ गया है. यूनिवर्सिटी ने अपनी तरफ से कार्रवाई करते हुए उस प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें नाराज छात्र बीच लेक्चर अपने उस प्रोफेसर पर सवालों की बौछार कर रहा है. इस बात पर नाराजगी जाहिर कर रहा है कि किस आधार पर उसे सभी छात्रों के सामने आतंकवादी कहा गया. ये घटना 26 नवंबर की बताई जा रही है.

अभी के लिए इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है. ऐसे में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही है. लेकिन यूनिवर्सिटी ने खुद ही मामले का संज्ञान लेते हुए प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है. उनकी तरफ से अपने स्तर पर जांच कमेटी भी बैठा दी गई है जो इस मामले की जांच कर रही है. अभी तक ये साफ नहीं है कि किस वजह से प्रोफेसर ने छात्र को आतंकवादी बोला, किस मुद्दे पर दोनों के बीच में बहस हुई थी. ये भी जानकारी नहीं मिली है कि इस वीडियो को शूट किसने किया.

यूनिवर्सिटी के पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर ने आजतक से बात करते हुए कहा है कि हम इस प्रकार की हर घटना की आलोचना करते हैं. हम अपनी यूनिवर्सिटी में सर्व धर्मा में विश्वास रखते हैं. इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी. छात्र को काउंसलिंग भी दी जाएगी. जब तक छात्र द्वारा कोई FIR दर्ज नहीं कर दी जाती, कोई कानूनी कार्रवाई संभव नहीं है, लेकिन यूनिवर्सिटी ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है. हमारी तरफ से प्रोफेसर को भी सस्पेंड कर दिया गया है. बातचीत में डायरेक्टर ने इस बात को स्वीकार किया है कि प्रोफेसर और छात्र के बीच हुए पूरे वार्तलाप को ट्रेस करना मुश्किल है. इसी वजह से खुद संज्ञान लेते हुए प्रोफेसर को सस्पेंड किया गया है.


Tags:    

Similar News