प्रियंका गांधी आज वायनाड दौरे पर

Update: 2026-07-25 02:00 GMT

केरल। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा यहां कल्लाडी स्थित भूस्खलन प्रभावित स्थल का आज 25 जुलाई को दौरा करेंगी। यह आठ लोगों की जान लेने वाली आपदा के बाद उनका पहला दौरा होगा। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वायनाड की कांग्रेस सांसद सुबह कोझिकोड पहुंचेंगी और वहां से सड़क मार्ग से कल्लाडी जाएंगी। वह अनाक्कमपॉयल सुरंग सड़क परियोजना के पास आपदा स्थल का दौरा करेंगी और उसके बाद 7 जुलाई की घटना में घायल हुए लोगों से मिलेंगी। सूत्रों के मुताबिक, वाद्रा बचाव अभियान में शामिल लोगों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

वायनाड और कोझिकोड जिलों को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे अनाक्कमपॉयल-मेप्पाडी सुरंग परियोजना स्थल पर हुए भूस्खलन में आठ लोगों की मौत हो गई थी।

Tags:    

Similar News