दुर्गा कुंड से प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का रोड शो शुरू

देखें वीडियो

Update: 2024-05-25 13:03 GMT
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव का वाराणसी में रोड शो शुरू हो गया है। पहली बार प्रियंका और डिंपल एक साथ रोड शो कर रही हैं। वो इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के लिए वोट मांग रही हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने काल भैरव के दर्शन किए।
रोड शो दुर्गाकुंड के दुर्गा मंदिर से शुरू होकर रविदास मंदिर तक जाएगा। शुरुआत में डिंपल और प्रियंका दुर्गा मंदिर में मां कूष्मांडा की पूजा करेंगी। फिर महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संत रविदास के दरबार में माथा टेकेंगी।

Tags:    

Similar News

-->