DEMO PIC

कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जेल जंग का मैदान बन गई है। शुक्रवार को यहां कैदियों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान कई राउंड गोली चलने की खबर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, जेल में एक कैदी की मौत हुई है हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है। रुक-रुक कर गोली चलने की आवाज आ रही है। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं।


Tags: