लड़कियों को बिना कपडे के अपने फ़ोन में देखता था प्रिंसिपल, फिर करता था ये काम

जानिए क्या है पूरा मामला

Update: 2023-05-18 14:23 GMT
कटनी। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के ट्वीट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कटनी जिले की शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। दरअसल, कटनी के बरही शासकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने विधायक संजय पाठक के सामने कॉलेज के प्राचार्य पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं। छात्राओं ने कहा कि प्राचार्य ने कॉमन रूम में CCTV कैमरे लगवा रखे हैं। छात्राएं जब कपड़े बदलने जाती हैं तो प्राचार्य अपने फ़ोन में वीडियो देखते हैं। यही नहीं, प्राचार्य गलत नीयत से टच करते हैं।
वही यह घटनाक्रम पिछले कुछ दिनों का बताया जा रहा है। MLA संजय पाठक अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के साथ गेस्ट हाउस में विजयराघवगढ़ महोत्सव को लेकर बैठक ले रहे थे। उस समय शासकीय कॉलेज के प्राचार्य भी उपस्थित थे। इसी बीच महाविद्यालय की छात्राएं मौके पर पहुंच गईं तथा MLA संजय पाठक से मिलकर प्राचार्य की लिखित एवं मौखिक शिकायत की। छात्राओं ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि लड़कियां रूम में कपड़े बदलती हैं तो सर के फ़ोन में सब नजर आता है। गर्ल्स कॉमन रूम में कैमरे लगवाए हैं। कोई बड़ा आयोजन होता है तो छात्राएं यहां पर कपड़े बदलती हैं। रूम में CCTV बंद नहीं किए जाते। प्राचार्य लड़कियों को कपड़े बदलते देखते हैं। छात्राओं की बात सुनकर MLA संजय पाठक तुरंत गुस्से में आ गए।
उन्होंने कहा कि इज्जत पर बात आएगी तो काट डालेंगे। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि छात्राएं मेरी बेटी की आयु की हैं। उनकी इज्जत पर बात आई तो मैं आवेश में काटने जैसी बात कह गया। MLA ने कहा कि मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं आया कि दिग्विजय सिंह से किसी ने शिकायत की है। हां मुझे शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराते हुए प्राचार्य को हटाने के साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने जांच टीम भी गठित की है। वहीं कांग्रेस इस मामले को लेकर आंदोलन कर रही है तथा प्राचार्य पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।
Tags:    

Similar News