ऑस्‍ट्रेल‍िया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्‍त स्‍वागत, बोले- 'ये शो हाउसफुल है...'

30 हजार लोगों ने किया स्वागत.

Update: 2026-07-09 10:19 GMT

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने गुरुवार को मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस मेगा शो में 30 हजार भारतीयों के बीच ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज भी मौजूद रहे. पूरा स्टेडियम 'मोदी-मोदी' के नारों से गूंज उठा

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया. उन्होंने पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया का सच्चा दोस्त बताया. अल्बनीज ने कहा- 'ये दो बड़े लोकतांत्रिक देशों की दोस्ती का जश्न है.'
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान जोरजार स्वागत के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, 'अपने मित्र पीएम अल्बानीज का आभारी हूं. मेलबर्न ने मेरा शानदार स्वागत किया. मुझे मेलबर्न वालों से मिलने का इंतजार था. मेलबर्न ने मैदान मार लिया है. ये शो हाउसफुल है.'
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'अहमदाबाद जहां दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड है और मेलबर्न जहां आईकॉनिक स्टेडियम है, हम दोनों जगह साथ रहे हैं. हम सभी ने देखा है, प्रधानमंत्री अल्बानीज जब बोलते हैं तब भारतीयों के दिल और दिमाग में छा जाते हैं. सिडनी में भी आपने धूम मचाई थी और यहां भी आप छा गए.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को सराहते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते ऊंचाई पर है. उन्होंने बताया कि भारतीयों की वजह से ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते इतने मजबूत हैं. पिछले 12 सालों में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी के मुताबिक, भारतीयों ने मिलकर मेलबर्न को वाइब्रेंट बना दिया है.
उन्होंने कहा कि ये मेलबर्न शहर एक दिन में ही चार सीजन के दर्शन करा देता है, लेकिन भारतीय समुदाय ने अपने कल्चरल कलर से इसे और वाइब्रेंट बना दिया है. यहां मेलबर्न में और आस पास काफी ऐसे स्थान हैं, मार्केट हैं जो भारतीयता के रंग से भरे हैं. कोई इसे लिटिल इंडिया कहता है, कोई मिनी इंडिया कहता है... नाम कोई भी हो लेकिन रंग भारतीयता से भरे हुए हैं.
PM मोदी ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया के विकास में भारतीयों का बड़ा हाथ है. भारतीय जहां होते हैं, प्रेम का रंग घोलते हैं. मुझे ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों पर गर्व है. यहां के लोगों की नजर लगातार भारत पर रहती है और 21वीं सदी का भारत विकसित होने के लक्ष्य पर है. भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाने की राह पर है और वो स्पेस में अपना गगनयान भेजने की तैयारी कर रहा है.
Full View

Tags:    

Similar News