विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग, LIVE वीडियो देखें jantaserishta.com पर

देखें वीडियो.

Update: 2025-05-10 05:20 GMT

नई दिल्लीभारतीय विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। इस बैठक में पाकिस्तान के साथ संघर्ष को लेकर जानकारी दी जाएगी। ऑपरेशन सिन्दूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव जारी है इसी बीच पीएम मोदी को पाकिस्तान की तरफ से जारी हिमाकत की जानकारी देने के लिए NSA अजीत डोभाल पीएम आवास पहुंचे।

पाकिस्तान के शनिवार रात को हमले के बाद भारत ने उनके कम से कम 4 एयरबेस पर हमला किया। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया है। इसमें पाकिस्तान के सियालकोट में आतंकी लॉन्चपैड की फुटेज है, जिसे BSF ने तबाह कर दिया है। ड्रोन यहीं से दागे जा रहे थे।
रक्षा अधिकारी ने बताया कि एस-400 सिस्टम के नष्ट होने या किसी भी तरह के नुकसान की खबरें निराधार और फर्जी है। 
भारत पाकिस्तान तनाव पर चीन का बयान
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच में चीन ने कहा कि शांति और स्थिरता दोनों देशों के पक्ष में है। ऐसे में दोनों ही देशों को लड़ाई और नहीं बढ़ानी चाहिए। जल्दी ही बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लेना चाहिए।
Full View
Tags:    

Similar News

null