राष्ट्रपति का संदेश: ग्लासगो CWG में बेटियों का प्रदर्शन रहा बेमिसाल

Update: 2026-08-03 07:11 GMT
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई दी और महिला एथलीटों की विशेष रूप से तारीफ़ की, क्योंकि उन्होंने कुल 13 गोल्ड मेडल में से आठ मेडल जीते
भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 39 मेडल (13 गोल्ड, 17 ​​सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज़) के साथ अपना अभियान समाप्त किया और मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा।
राष्ट्रपति ने लिखा, "मुझे खुशी है कि भारत के खिलाड़ियों ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मुझे यह देखकर विशेष खुशी हो रही है कि भारत द्वारा जीते गए 13 गोल्ड मेडल में से 8 मेडल महिलाओं ने जीते हैं।"
राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी 39 मेडल विजेताओं और टीम के उन सभी सदस्यों को भी बधाई दी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की सफलता में योगदान दिया।
उन्होंने कहा, "सभी 39 मेडल विजेताओं और दल के उन सभी सदस्यों को मेरी हार्दिक बधाई जिन्होंने खेलों के दौरान योगदान दिया। मुझे यकीन है कि भारत के खिलाड़ी भविष्य के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश का नाम और रोशन करेंगे।"
ग्लासगो में रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आधिकारिक समापन हुआ और भारत ने खेलों के शताब्दी संस्करण (100वें संस्करण) की मेजबानी की जिम्मेदारी संभाली, जो 2030 में अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा।
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा प्रतीकात्मक रूप से सौंपे जाने के साथ ही 2030 में अहमदाबाद में खेलों के ऐतिहासिक शताब्दी संस्करण की मेजबानी की दिशा में भारत की यात्रा शुरू हो गई।
2030 का संस्करण ऐतिहासिक महत्व रखेगा क्योंकि यह कॉमनवेल्थ गेम्स की 100वीं वर्षगांठ होगी, और भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद दो बार इस आयोजन की मेजबानी करने वाला दूसरा देश बन जाएगा।
Tags:    

Similar News