पॉपकॉर्न खाते नजर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, वायरल हुआ तस्वीर

Update: 2021-09-19 07:06 GMT

शिमला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने हिमाचल दौरे के तीसरे दिन शाम को शिमला के रिज मैदान पहुंचे. इस दौरान राष्ट्रपति की पत्नी और बेटी भी साथ थीं. रिज मैदान पर राष्ट्रपति ने वहां मौजूद आम लोगों से मुलाकात की. रिज मैदान पर बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रपति को देखने आए थे. उनसे मिलकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूछा कि मेरे यहां रिज पर आने के कारण आपको कितनी असुविधा हुई. इस पर आम लोगों ने कहा कि कोई असुविधा नहीं हुई, पुलिस ने अच्छा अरेजेंमेट किया है.

किसी ने राष्ट्रपति को रिज मैदान पर आने के लिए धन्यवाद दिया, तो किसी ने उनसे आग्रह किया कि आप यहीं रुक जाइए. राष्ट्रपति इन बातों पर मुस्कुराए और कहा कि यू आर दि बेस्ट. इसके बाद राष्ट्रपति रिज मैदान पर स्थित एचपीएमसी के जूस बार गए. यहां से उन्होंने 600 रुपये के पॉपकॉर्न खरीदे. 600 रुपये में 15 पैकेट आए और वहां मौजूद सभी लोगों को पॉपकॉर्न खिलाए. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अन्य लोगों के साथ पॉपकॉर्न खाते नजर आए. जूस बार में काम करने वाले मंडी निवासी मेहर सिंह ने बताया कि हमने पहले राष्ट्रपति से पॉपकॉर्न के पैसे लेने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने पूरे 600 रुपये दिए और 100 की टिप भी दी.

Tags:    

Similar News