राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या में राम लला की पूजा-अर्चना की

देखें वीडियो

Update: 2024-05-01 14:37 GMT
अयोध्या: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन किए। द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर में राम लला की आरती भी की। राम मंदिर बनने के बाद राष्ट्रपति का यह पहला अयोध्या दौरा है। राष्ट्रपति भवन ने एक्स हैंडल पर बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, अयोध्या में दर्शन किए और पूजा की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्री राम जन्मभूमि मंदिर की एक लघु प्रतिकृति और राम लला की मूर्ति की एक फ़्रेमयुक्त तस्वीर भेंट की गई। 22 जनवरी को हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह पहली बार है कि राष्ट्रपति अयोध्या का दौरा कर रही हैं। राम मंदिर उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति ने पहली बार भगवान राम के दरबार में पहुंची। इस दौरान मुख्य पुजारी ने पूजा करवाया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरयू घाट पर महाआरती में भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पवित्र सरयू नदी पर पूजा-अर्चना भी किया। इससे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।
बता दें कि अयोध्या में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान राम का दर्शन-पूजन करने के लिए आ रहे हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई नेता रामलला का दर्शन कर चुके हैं। इनके अलावा एक्टर-एक्ट्रेस समेत कई जाने-माने लोग भी अयोध्या आकर भगवान राम का दर्शन कर चुके हैं।

Tags:    

Similar News