राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगी संबोधित

Update: 2022-08-14 01:32 GMT

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज (रविवार) को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बताया गया कि राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा देश की जनता दूरदर्शन के सभी चैनलों पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदेश को देख सकती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसे पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।

बयान में कहा गया कि दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद इसके क्षेत्रीय चैनलों द्वारा संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषा में इसे प्रसारित करेगा।

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी हैं। वह ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ है।


Tags:    

Similar News

-->