राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला प्रवास पर

Update: 2024-05-04 01:00 GMT

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर आज राजधानी शिमला पहुंचेंगी। सुबह 10:00 बजे कल्याणी हेलिपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। यहां से राष्ट्रपति राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा में अपने अधिकारिक निवास स्थान रिट्रीट जाएंगी। 4 से 8 मई तक अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ यहां रुकेंगी। 8 मई को राष्ट्रपति वापस दिल्ली जाएंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू 5 मई को सुबह 11:15 बजे कैचमेंट एरिया शिमला जाएंगी। 6 मई को सुबह 10:00 बजे कल्याणी हेलिपैड से गगल हवाई अड्डा पहुंचेंगी और चामुंडा माता मंदिर और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। दोपहर 2:50 बजे धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 4:05 बजे गगल एयरपोर्ट से शिमला के लिए उड़ान भरेंगी।

7 मई को सुबह 11:25 बजे राजधानी शिमला के संकटमोचन मंदिर और 12:20 बजे तारादेवी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी। यहां वह प्रसाद सेवानम कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 5:50 बजे राष्ट्रपति रिज मैदान व मालरोड पर टहलने के अलावा 6:35 बजे गेयटी थिएटर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। देर शाम 7:30 बजे राजभवन शिमला पहुंचेंगी। यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज दिया जाएगा। 8 मई को सुबह 9:20 बजे कल्याणी हेलिपैड से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।


Tags:    

Similar News