राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब में

Update: 2023-03-09 01:00 GMT

पंजाब। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब के दौरे पर जा रही हैं. वह यहां पर गोल्डन टेम्पल समेत कई जगहों पर जाएंगी. इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे. उनके साथ अन्य मंत्रियों के होने की खबर भी सामने आई है.

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 11 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. एयरपोर्ट पर सीएम मान के साथ अन्य लोग उनका एयपोर्ट पर स्वागत करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति सीधे गोल्डन टेम्पल के लिए रवाना होंगी. जहां उनके साथ-साथ सीएम मान भी जाएंगे.

राष्ट्रपति शाम चार बजे तक यहीं रुकेंगी और अन्य जगहों का निरीक्षण करने जाएंगी. राष्ट्रपति के शेड्यूल के हिसाब से गोल्डन टेम्पल में दर्शन करने और मत्था टेकने के बाद वह सीएम मान के साथ जलियांवाला बाग जाएंगी. यह पर वह शहीदों को नमन करेंगी. राष्ट्रपति जलियांवाला बाग के बाद दुर्गियाना मंदिर भी जाएंगी. यहां पर वह दर्शन करेंगी. इसके बाद भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के दर्शन भी राष्ट्रपति करेंगी. इन दोनों जगहों पर भी सीएम मान उनके साथ रहेंगे. उनके कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति वापस दिल्ली के लिए वापसी करेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू शाम करीब 4.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेगी यहीं से वह दिल्ली के लिए विमान में बैठेंगी.


Tags:    

Similar News