राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट अमित कुमार को शौर्य चक्र देकर किया सम्मानित
बड़ी खबर
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट अमित कुमार को शौर्य चक्र प्रदान किया। उन्होंने श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान अपने घायल साथियों को निकालने और आतंकवादियों को खत्म करने में अत्यधिक वीरता और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया।