राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला स्टेशन से राफेल विमान में उड़ान भरी

video

Update: 2025-10-29 06:08 GMT

अंबाला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। वह फाइटर प्लेट सूट पहनकर राफेल में बैठीं और जाते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है।

राष्ट्रपति बुधवार सुबह 9.15 बजे स्पेशल विमान से अंबाला पहुंची थीं। यहां एयरफोर्स स्टेशन पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। साथ ही एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राष्ट्रपति ने जिप्सी में खड़े होकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों से मुलाकात कर एयरफोर्स स्टेशन की अलग-अलग यूनिट्स का निरीक्षण भी किया। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर किसी को भी मोबाइल ले जाने की परमिशन नहीं है। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही एयरफोर्स स्टेशन में प्रवेश दिया गया है।

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन देश के राफेल विमानों के स्क्वॉड्रन का सबसे खास अड्डा है। राष्ट्रपति मुर्मू यहां अधिकारियों से राफेल विमान की तकनीक, उसे चलाने के तरीके और सुरक्षा से जुड़ी बातें समझ रही हैं।


Tags:    

Similar News

null